Lucknow Bijli Complaint: वर्टिकल व्यवस्था लागू, अब इन नंबरों पर करें शिकायत—जानें अपने इलाके के XEN का नंबर

लखनऊ में बिजली की बेहतर आपूर्ति और समस्याओं के तेज समाधान के लिए 1 नवंबर 2025 से वर्टिकल व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था का मकसद यह है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से हो सके। इसके तहत कई इलाकों को अलग-अलग जिम्मेदार अधिकारियों के साथ जोड़ा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को सीधे संपर्क करने में आसानी हो। इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी कृष्णानगर और अवध चौराहा न्यू आलमबाग उपकेंद्र के लिए 9415901426 नंबर जारी किया गया है। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-3 और नादरगंज के लिए 8004921191, कबीरनगर पारा के लिए 8005480268, तथा मोहनलालगंज न्यू और मलिहाबाद न्यू के लिए 9415005109 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मध्यांचल से जुड़ी सहायता के लिए 18001800440, पूर्वांचल के लिए 18001805025, पश्चिमांचल के लिए 18001803002, दक्षिणांचल के लिए 18001803023 और केस्को से संबंधित सहायता के लिए 18001801912 डायल किया जा सकता है। इसके अलावा लखनऊ के सभी पावर हाउस के अधिकारियों से सीधे भी संपर्क किया जा सकता है। अपट्रॉन के एक्सईएन आनंद प्रकाश वर्मा का नंबर 9415901108, अमीनाबाद के एक्सईएन सुशील कुमार का 9453007413, आलमबाग के एक्सईएन योगेश का 9415901394, इंदिरानगर के एक्सईएन शोभित दीक्षित का 9415901353, ऐशबाग के एक्सईएन सत्येंद्र कुमार साहू का 9415901401, कानपुर रोड के एक्सईएन नीरज का 9415901414 और गोमतीनगर के एक्सईएन धीरज यादव का नंबर 9415901361 है।
इसी तरह चिनहट के एक्सईएन प्रभाकर का नंबर 9415901126, चौक के एक्सईएन रमन वासुमित्र का 9415901316, जानकीपुरम के सीई वीपी सिंह का 9415901286, जानकीपुरम अतिरिक्त के एक्सईएन पंकज गुप्ता का 9415901369, ठाकुरगंज के एक्सईएन दीपक कुमार का 9415005797, डालीगंज के एक्सईएन सुशील कुमार वर्मा का 9453004714, नादरगंज के एक्सईएन अश्विनी का 9415901422 और पुरनिया के एसई गीता आनंद का नंबर 9453004527 है। बीकेटी के एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता का नंबर 9453007418, मलिहाबाद के एक्सईएन सुदेश कुमार का 8005493760, महानगर के एक्सईएन गौरव कुमार का 9415901340, महानगर अतिरिक्त के एसई गीता आनंद का 8004910763, मुंशी पुलिया के एक्सईएन एपी सिंह का 8005489479 और मोहनलालगंज के एक्सईएन श्रवण कुमार का नंबर 9415223990 है। राजभवन के एक्सईएन धर्मेंद्र सक्सेना का नंबर 9415901857, राजाजीपुरम के एक्सईएन अभिषेक कुमार का 9453007416, रेजीडेंसी के एक्सईएन जयप्रकाश का 9415901306, विश्वविद्यालय के एक्सईएन अजय कुमार का 8005488834, वृंदावन योजना के एक्सईएन आनंद का 9415901141, सीतापुर रोड के एक्सईएन अमरीश शुक्ला का 8005494576 और हुसैनगंज के एक्सईएन अरुण कुमार का नंबर 9415901297 है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।



