उत्तर प्रदेश

सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर, एक खंती में गिरी—घायल सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती

सीतापुर के ब्लॉक पहला क्षेत्र में महमूदाबाद रोड पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा अफसरिया हुसैनपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, जिसकी वजह से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस रोड पर स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button