उत्तर प्रदेश

चुनाव आयुक्त पर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा आरोप: कहा- रिटायरमेंट के बाद राजनीति में जाएंगे

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की प्रक्रियागत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है।

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्ति के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाएंगे।

“लोकसभा चुनाव के बाद SIR क्यों?” – आजाद का सवालआजाद ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जारी SIR पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,

“वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यह प्रक्रिया क्यों हो रही है? अगर अब SIR किया जा रहा है, तो क्या पहले की मतदाता सूची गलत थी या अब की?”

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का फैसला विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है।

चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप

आजाद ने कहा,“किसी भी चुनाव से पहले मतदाता सूची की जांच होती है। लेकिन लोकसभा चुनाव के ठीक एक साल बाद आप इतनी बड़ी संख्या में नाम हटा देते हैं, तो सवाल उठता है कि यह निर्णय किसके हित में लिया गया।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि,“मुख्य चुनाव आयुक्त की भाषा एक जिम्मेदार अधिकारी की नहीं बल्कि एक नेता की थी। मैं साफ कह रहा हूं कि रिटायरमेंट के तुरंत बाद वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे। सवाल यह है कि चुनाव आयुक्त कब जवाबदेह होंगे और कब डेटा सार्वजनिक करेंगे? देश यह देख रहा है।”

Related Articles

Back to top button