उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला: सपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सुल्तानपुर में सपा कार्यकर्ता सुनील यादव की हत्या, चुनावों में कथित धांधली और टैबलेट वितरण में देरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

कार्यकर्ता की हत्या पर जताया रोष

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुल्तानपुर में सपा कार्यकर्ता की हत्या बेहद दुखद है। उन्होंने कहा,“सरकार को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि परिवार को न्याय मिल सके। लेकिन सरकार इस घटना में ढिलाई बरत रही है।”

चुनाव में धांधली का आरोप

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगायाकि“मुरादाबाद का चुनाव पूरी तरह लूट लिया गया। बीएलओ जानबूझकर लोगों के वोट डिलीट कर रहे हैं। कई जगहों पर एक-एक व्यक्ति ने छह-छह बार वोट डाले।”उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग पारदर्शिता बरतने में विफल रहा है और कई बदनाम अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी दी गई।

टैबलेट योजना पर भी निशाना

अखिलेश यादव ने योगी सरकार की टैबलेट वितरण योजना को लेकर कहा,“पिछले 9 वर्षों में सरकार ने छात्रों को टैबलेट क्यों नहीं बांटे? जब हम सत्ता में थे, हमने लैपटॉप दिए थे। आज सिर्फ वादों की राजनीति हो रही है, हकीकत में कुछ नहीं किया जा रहा।”

सरकार में आंतरिक कलह का दावा

अखिलेश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के भीतर भारी गड़बड़ी है।“अधिकारी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। मंत्री अफसरों से नाराज हैं, यहां तक कि डिप्टी सीएम भी खुद शिकायत दर्ज करा रहे हैं।”

मराठी भाषा पर सफाई

मराठी भाषा को लेकर जारी विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा,“हम मराठी भाषा के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन भाषा को थोपना ठीक नहीं है। अगर किसी को भाषा सिखानी है तो वो चाहे एक हजार करोड़ खर्च कर ले।”

2027 के लिए तैयारी में जुटी सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनावों की पूरी तैयारी में है। उन्होंने कहा कि“उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब 2027 में मिलेगा।”

Related Articles

Back to top button