देश-विदेश

गृह मंत्रालय का बदला ठिकाना, 90 साल बाद नॉर्थ ब्लॉक छोड़ कर्तव्य पथ शिफ्ट

लुटियंस दिल्ली के दिल कहे जाने वाले रायसीना हिल्स स्थित प्रतिष्ठित नॉर्थ ब्लॉक की पहचान अब बदलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लगभग 90 वर्षों बाद इस ऐतिहासिक भवन से कर्तव्य पथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटिएट बिल्डिंग (CCS-3) में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह कदम केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत राजधानी के प्रशासनिक ढांचे को नए स्वरूप में ढाला जा रहा है।

 कौन-कौन शिफ्ट हो चुका है?

  • गृह सचिव गोविंद मोहन, कुछ ज्वाइंट सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी और संबंधित कर्मचारी पहले ही CCS-3 भवन में स्थानांतरित हो चुके हैं।
  • बाकी अधिकारी अगले एक सप्ताह में शिफ्ट हो जाएंगे।
  • गृह मंत्रालय को CCS-3 में 347 कमरे आबंटित किए गए हैं।
  • गृह मंत्री अमित शाह का कार्यालय अभी शिफ्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रक्रिया चालू है।

 नया ठिकाना: CCS-3 बिल्डिंग

  • CCS-3 बिल्डिंग में नीचे के दो फ्लोर पर डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) और ऊपरी तीन फ्लोर पर गृह मंत्रालय होगा।
  • इसी बिल्डिंग में विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय, ग्रामीण विकास, MSME, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय आदि भी शिफ्ट होंगे।

 नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का क्या होगा?

  • 1921 में बने इन दोनों ब्रिटिश कालीन इमारतों को राष्ट्रीय संग्रहालय में बदलने की तैयारी है।
  • यह संग्रहालय होगा: ‘युगे युगीन भारत’, जो करीब 1.55 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें 950 कमरे होंगे।
  • यहां हजारों ऐतिहासिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

 क्यों खास हैं नॉर्थ और साउथ ब्लॉक?

  • नॉर्थ ब्लॉक में अभी तक गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय स्थित थे।
  • साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय हैं।
  • ये भवन कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी जैसे फैसलों का केंद्र रहे हैं।

 सेंट्रल विस्टा: नई राजधानी का रूप

सरकार के विजन के मुताबिक, सेंट्रल विस्टा योजना के तहत राजधानी के सभी मंत्रालयों को एकीकृत भवनों में शिफ्ट किया जाएगा ताकि संचालन अधिक केंद्रित, डिजिटल और सुरक्षित हो सके।

Related Articles

Back to top button