उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज अस्पताल में नहीं, केवल पदयात्रा रोक दी गई

वृंदावन, अक्टूबर 2025: वरिष्ठ संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से अपनी पदयात्रा नहीं कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण उनके स्वास्थ्य में हल्की खराबी बताया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गई थीं कि महाराज जी अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे उनके भक्त चिंतित हो गए।

महाराज जी ने खुद स्पष्ट किया

प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वे बिल्कुल ठीक-ठाक हैं और अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। महाराज ने बताया कि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक है।

वीडियो में उनके शिष्य ने कहा कि लोग सच को झूठ और झूठ को सच समझने लगे हैं। इस पर महाराज जी ने कहा कि यह कलयुग का प्रभाव है।

भक्तों से संदेश

महाराज जी ने भक्तों से कहा कि सावधान रहें और अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने तीन-चार दिन से भक्तों के साथ एकांतिक वार्तालाप जारी रखा है और सभी के लिए अपनी उपस्थिति से स्पष्ट कर दिया कि वे स्वस्थ हैं।

Related Articles

Back to top button