उत्तर प्रदेश

दीपावली पर यूपी में पांच दिन की छुट्टी! 19 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

अक्टूबर का महीना इस बार त्योहारों की रौनक लेकर आया है। नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ के बाद अब पूरे देश में दीपों का पर्व दीपावली मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग घरों की सजावट, खरीदारी और पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में सभी की नजर अब छुट्टियों के कैलेंडर पर है — आखिर कब से स्कूल बंद रहेंगे और कितने दिन की छुट्टी मिलेगी।

यूपी सरकार के कैलेंडर के मुताबिक, इस बार दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। दिवाली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है — पहले दिन छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) और दूसरे दिन बड़ी दिवाली

कब से रहेंगी छुट्टियां?
इस बार दिवाली की छुट्टियां 19 अक्टूबर रविवार से शुरू हो जाएंगी, जो साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 और 21 अक्टूबर (सोमवार-मंगलवार) को दीपावली मनाई जाएगी। फिर 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी।

यानी 19 से 23 अक्टूबर तक कुल पाँच दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इन लंबी छुट्टियों का फायदा बच्चे और परिवारजन उठाएंगे और दीपों का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे।

यही नहीं, अक्टूबर का त्योहारों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। दिवाली के कुछ ही दिनों बाद छठ पूजा की तैयारियां शुरू होंगी, जो इस बार 25 से 28 अक्टूबर तक रहेगी।

Related Articles

Back to top button