देश-विदेश

UP सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, नौ बार मिलेगा दो दिन का लंबा वीकेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में छुट्टियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राज्य सरकार ने 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी सार्वजनिक अवकाश “निर्दिष्ट लोक अवकाश” माने जाएंगे। इसके साथ ही 5 जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को हटाकर इसे तिथि अनुसार 27 दिसंबर 2025 को मनाने का निर्णय लिया गया है।

नए साल में नौ बार मिलेगा लंबा वीकेंड

2026 के कैलेंडर में:

  • 6 सार्वजनिक अवकाश शुक्रवार को
  • 3 सार्वजनिक अवकाश सोमवार को

पड़ रहे हैं।
रविवार को मिलाकर 9 बार लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी, जिससे लोग यात्रा या अन्य कार्यक्रम आसानी से प्लान कर सकेंगे।

2026 के सार्वजनिक अवकाशों की पूरी सूची

(त्योहार की तिथियाँ स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार बदल सकती हैं)

  1. 3 जनवरी (शनिवार) — हजरत अली का जन्मदिन
  2. 26 जनवरी (सोमवार) — गणतंत्र दिवस
  3. 15 फरवरी (रविवार) — महाशिवरात्रि
  4. 2 मार्च (सोमवार) — होलिका दहन
  5. 4 मार्च (बुधवार) — होली
  6. 21 मार्च (शनिवार) — ईद-उल-फितर
  7. 26 मार्च (गुरुवार) — राम नवमी
  8. 31 मार्च (मंगलवार) — महावीर जयंती
  9. 3 अप्रैल (शुक्रवार) — गुड फ्राइडे
  10. 14 अप्रैल (मंगलवार) — डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  11. 1 मई (शुक्रवार) — बुद्ध पूर्णिमा
  12. 27 मई (बुधवार) — बकरीद
  13. 26 जून (गुरुवार) — मोहर्रम
  14. 15 अगस्त (शनिवार) — स्वतंत्रता दिवस
  15. 26 अगस्त (बुधवार) — ईद-ए-मिलाद
  16. 28 अगस्त (शुक्रवार) — राखी/रक्षा बंधन
  17. 4 सितंबर (शुक्रवार) — जन्माष्टमी
  18. 2 अक्टूबर (शुक्रवार) — गांधी जयंती
  19. 20 अक्टूबर (मंगलवार) — दशहरा/विजयदशमी
  20. 8 नवंबर (रविवार) — दीपावली
  21. 9 नवंबर (सोमवार) — गोवर्धन पूजा
  22. 11 नवंबर (बुधवार) — भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती
  23. 24 नवंबर (मंगलवार) — गुरु नानक जयंती
  24. 25 दिसंबर (शुक्रवार) — क्रिसमस

2026 की निर्बंधित (वैकल्पिक) छुट्टियों की सूची

  1. 1 जनवरी — नव वर्ष
  2. 14 जनवरी — मकर संक्रांति
  3. 23 जनवरी — बसंत पंचमी
  4. 24 जनवरी — कर्पूरी ठाकुर जयंती
  5. 1 फरवरी — रविदास जयंती
  6. 4 फरवरी — शब-ए-बारात
  7. 5 मार्च — होली
  8. 13 मार्च — जमात-उल-विदा
  9. 19 मार्च — चेटी चंद
  10. 22 मार्च — ईद-उल-फितर
  11. 4 अप्रैल — ईस्टर शनिवार
  12. 5 अप्रैल — महर्षि कश्यप/निषाद राज गुह्य जयंती
  13. 6 अप्रैल — ईस्टर सोमवार
  14. 17 अप्रैल — चंद्रशेखर जयंती
  15. 19 अप्रैल — परशुराम जयंती
  16. 9 मई — महाराणा प्रताप जयंती
  17. 28 मई — बकरीद
  18. 25 जून — मोहर्रम
  19. 4 अगस्त — चेहल्लुम
  20. 17 सितंबर — विश्वकर्मा पूजा
  21. 25 सितंबर — अनंत चतुर्दशी
  22. 11 अक्टूबर — महाराजा अग्रसेन जयंती
  23. 19 अक्टूबर — दशहरा
  24. 26 अक्टूबर — महर्षि वाल्मीकि जयंती
  25. 31 अक्टूबर — सरदार पटेल/आचार्य नरेंद्र देव जयंती
  26. 8 नवंबर — नरक चतुर्दशी
  27. 15 नवंबर — छठ पूजा
  28. 16 नवंबर — वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
  29. 16 दिसंबर — हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्स
  30. 23 दिसंबर — चौधरी चरण सिंह जयंती
  31. 24 दिसंबर — क्रिसमस ईव

Related Articles

Back to top button