अखिलेश यादव, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की दी बधाई

कोलकाता, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर भी सियासी संदेश दिया।
अखिलेश यादव का संदेश
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा: “उनका नाम ममता है, जिनके साथ जनता है! बंगाली अस्मिता, अधिकार व सम्मान, जनता की भलाई और पश्चिम बंगाल की तरक्की के लिए संघर्ष करने वाली पॉपुलर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ, सार्थक जीवन की अनंत शुभकामनाएँ।”
प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं ने भी दी बधाई
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:
“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”
इसके अलावा, झारखंड के भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी ममता बनर्जी को शुभकामनाएँ दी।
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का संदेश
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा:
“सबसे लोकप्रिय, बेहतरीन परफॉर्मर, एक सशक्त महिला, साहसी, बंगाल की शेरनी ‘ममता माई’ को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल की तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं।

