यूपी में ड्राफ्ट रोल जारी, 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजेगा निर्वाचन आयोग

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) जारी कर दी है। अब आयोग करीब 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी में है, जिनकी SIR प्रक्रिया के दौरान मैपिंग नहीं हो पाई थी।
6 जनवरी से शुरू होगा नोटिस चरण
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि
“6 जनवरी से नोटिस चरण शुरू किया जा रहा है। जिन मतदाताओं के SIR फॉर्म साइन होकर प्राप्त नहीं हुए, उन्हें मैपिंग न होने की श्रेणी में रखा गया है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के फॉर्म पर हस्ताक्षर के साथ SIR प्रपत्र मिला, वही मैपिंग माने गए हैं।
91% से ज्यादा मैपिंग पूरी
नवदीप रिणवा के मुताबिक,
- यूपी में 91% से अधिक मैपिंग पूरी हो चुकी है
- कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता मैपिंग में शामिल हुए
- करीब 8% मतदाताओं (लगभग 1.04 करोड़) की मैपिंग नहीं हो सकी
बूथ और मतदाता से जुड़ी अहम जानकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि SIR के बाद राज्य में
- 15,030 नए मतदान बूथ बढ़ाए गए हैं
- अब हर बूथ पर औसतन 1200 मतदाता हैं
SIR के आंकड़ों के अनुसार—
- 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए
- 2.17 करोड़ मतदाता स्थानांतरित या छूटे हुए मिले
- 25.47 लाख मतदाता एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए
UP SIR: कितनों के नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं आए?
नवदीप रिणवा ने बताया कि
- 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में वापस नहीं आए
📌 दावा एवं आपत्ति की अवधि:
- 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक
📌 आपत्तियों का निस्तारण:
- 27 फरवरी 2026 तक
📌 अंतिम मतदाता सूची जारी होगी:
- 6 मार्च 2026
नाम नहीं मिला तो क्या करें?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया—
- जिनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में है, उन्हें Form-6 भरने की जरूरत नहीं
- जिनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, वे Form-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं
- स्थान परिवर्तन (Shifting) के लिए Form-8 भरना होगा
मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं नाम
नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता ECINET मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अपने मोबाइल फोन से ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति
आयोग ने स्पष्ट किया कि वे मतदाता—
- जो बीएलओ को नहीं मिले
- जिनके गणना प्रपत्र 26 दिसंबर 2025 तक जमा नहीं हो सके
- जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए
- या जो गणना के समय अनुपस्थित पाए गए



