व्यापार

ग्लोबल जेट फ्यूल की बढ़ी कीमत, एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज में बड़ा बदलाव किया

नई दिल्ली: जेट फ्यूल की वैश्विक कीमतों में करीब 100% तक उछाल के बाद एयर इंडिया ने अपने फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। 8 अप्रैल 2026 से घरेलू रूट्स और 10 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर नई Distance-Based Slab System लागू होगी।

एयरलाइन ने बताया कि पुराने Flat Surcharge को हटाकर दूरी के आधार पर नया सरचार्ज लगाया जाएगा। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

घरेलू उड़ानों पर नया फ्यूल सरचार्ज (8 अप्रैल से)

  • 0–500 km: ₹299 प्रति सेक्टर
  • 501–1,000 km: ₹399 प्रति सेक्टर
  • 1,001–2,000 km: ₹699 प्रति सेक्टर
  • 2,000 km से अधिक: ₹899 प्रति सेक्टर

सरकार ने घरेलू ATF की कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी सीमित की है, लेकिन इसके बावजूद टिकट की कीमतों में वृद्धि होगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नया सरचार्ज (10 अप्रैल से)

रूटप्रति सेक्टर सरचार्ज (USD)लगभग रुपये में
उत्तरी अमेरिका/ऑस्ट्रेलिया280₹23,400
यूरोप/यूके205₹17,000
अफ्रीका/मध्य एशिया130₹10,800
मिडिल ईस्ट50₹4,200
दक्षिण-पूर्व एशिया/चीन100 (सिंगापुर 60)₹8,300 (सिंगापुर ₹5,000)
SAARC देश (नेपाल, श्रीलंका)24₹2,000

ध्यान दें: पहले से बुक की गई टिकट पर नया सरचार्ज तब तक नहीं लगेगा जब तक यात्री Date या Itinerary में बदलाव न करें।

Related Articles

Back to top button