देश-विदेश

Twisha Sharma Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

भोपाल में मॉडल Twisha Sharma की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार 12 मई की रात करीब 8 बजे उनकी मौत हुई। साथ ही शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मौत से करीब एक सप्ताह पहले ट्विशा का अबॉर्शन हुआ था।

ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा शर्मा

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। घटना के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि गिरिबाला सिंह रिटायर जज हैं। मामला सामने आने के बाद से ही पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया?

AIIMS भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा की मौत “Ante Mortem Hanging” यानी जीवित अवस्था में फंदा लगने से हुई। डॉक्टरों ने गर्दन पर ऊपर की ओर जाता हुआ लिगेचर मार्क पाया, जो सामान्य तौर पर फांसी के मामलों में देखा जाता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और रक्तस्राव के निशान मिले हैं। हालांकि हायॉइड बोन और गर्दन की अन्य हड्डियां सुरक्षित पाई गईं। डॉक्टरों के अनुसार शरीर पर किसी बड़े संघर्ष या घातक हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले।

हालांकि हाथ समेत शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्की चोट और खरोंच के निशान जरूर पाए गए हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ये चोटें कैसे आईं।

फेफड़ों में सूजन और आंखों में रक्तस्राव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के दोनों फेफड़ों में सूजन और कंजेशन पाया गया। इसके अलावा आंखों में छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान भी मिले हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे संकेत फांसी के मामलों में अक्सर दिखाई देते हैं।

डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि शरीर पर किसी गंभीर यौन हमले या हथियार से चोट के संकेत नहीं मिले हैं।

FSL और DNA रिपोर्ट का इंतजार

मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने लाने के लिए डॉक्टरों ने विसरा, खून और अन्य सैंपल सुरक्षित रखे हैं। इन्हें FSL जांच के लिए भेजा गया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मौत से पहले ट्विशा ने किसी प्रकार का नशा या जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं।

इसके अलावा DNA जांच के लिए भी सैंपल सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

जिमनास्टिक रिंग की रस्सी से लटकी मिली थीं ट्विशा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि ट्विशा शर्मा कथित तौर पर घर की छत पर जिमनास्टिक रिंग की रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली थीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL जांच और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button