उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ दौरे पर, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने एक दिवसीय लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

अपने दौरे के क्रम में वे दिवंगत प्रतीक यादव, अशोक मोतियानी और दर्शन लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और स्थानीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button