लखनऊ: आज विभागीय बैठकों की श्रृंखला में शामिल होंगे CM योगी, आपात सेवा पर भी होगी समीक्षा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज लखनऊ में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इन बैठकों में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
शाम 6 बजे स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की बैठक
मुख्यमंत्री शाम 6 बजे स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं, राजस्व संग्रह और लंबित मामलों की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।
6:30 बजे खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा
इसके बाद शाम 6:30 बजे खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बैठक आयोजित होगी। बैठक में ग्रामीण रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं और विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
रात 8:30 बजे आपात सेवा पर विशेष प्रस्तुतीकरण
मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे आपात सेवाओं को लेकर प्रस्तुतीकरण बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली, रिस्पॉन्स टाइम और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
बैठक में पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का आकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर होगा आयोजन
सभी बैठकें मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में आयोजित की जाएंगी, जहां विभागवार प्रस्तुतिकरण और समीक्षा का क्रम निर्धारित किया गया है।




